सोहनपुर गौर की आवाज पूर्वाचंल सम्पादक तारकेश्वर गुप्ता (देवरिया)। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा सोहनपुर क्षेत्र में नहाय-खाय और खरना के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। घरों से लेकर घाटों तक छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं।सोहनपुर, छेरिहा, कोठा, जैतपुरा , सिकराहटा, बनकटा , कोठा, नोनारपांडेय सहित आसपास के विभिन्न गांवों में छठ व्रतियों ने पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नहाय-खाय के दिन व्रतियों ने स्नान कर शुद्धता के साथ प्रसाद ग्रहण किया। वहीं खरना के दिन दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जायेगा। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।महापर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। फल, नारियल, गन्ना, सूप, दउरा और पूजन सामग्री की खरीदारी में लोग जुटे हुए हैं। घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महिलाएं छठी मइया के पारंपरिक गीत गाकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना कर रही हैं।छठ पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और लोक संस्कृति का भी अद्भुत उदाहरण है। इस पर्व में जाति और वर्ग का भेद मिटाकर सभी लोग एक-दूसरे के सहयोग से घाटों की सफाई और व्यवस्था में जुटते हैं।चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा।सोहनपुर सहित आसपास के गांवों में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा, उल्लास बना हुआ है।क्षेत्र के समाजसेवी धर्मेंद्र गुप्ता पप्पू सिंह राकेश गुप्ता पवन वर्मा प्रदीप वर्मा मनोज सैनी प्रभु नाथ गुप्ता अनिल मद्धेशिया अजीत वर्मा आदि लोगों ने बताया कि बर्ती को कोई परेशानी ना हो घाट पर इसलिए रोशनी का भी प्रबंध होगा और थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि किसी भी समस्या उत्पन्न होने पर आप तुरंत 112 पर कॉल कर सकते हैं ।
सोहनपुर क्षेत्र में नहाय-खाय और खरना के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, छठी मइया की भक्ति में डूबा पूरा इलाका
सोहनपुर गौर की आवाज पूर्वाचंल सम्पादक तारकेश्वर गुप्ता (देवरिया)। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा सोहनपुर क्षेत्र में नहाय-खाय और खरना के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।