Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर मांगी पति की लंबी उम्र,चांद को अर्घ्य देकर खोला व्रत

सुल्तानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना का पर्व करवा चौथ गुरुवार को जिलेभर में परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति…

सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर मांगी पति की लंबी उम्र,चांद को अर्घ्य देकर खोला व्रत
सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर मांगी पति की लंबी उम्र,चांद को अर्घ्य देकर खोला व्रत

सुल्तानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना का पर्व करवा चौथ गुरुवार को जिलेभर में परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया।पर्व को लेकर बाजारों में एक दिन पहले से ही रौनक बनी रही। मेहंदी, चूड़ी, साड़ी और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। पार्लरों में भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं की आवाजाही लगी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं ने पर्व की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। किसी ने हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई तो किसी ने नई साड़ी, चूड़ियां और अन्य शृंगार सामग्री खरीदी।करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शाम होने से पहले ही घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार किए गए। इसके बाद महिलाओं ने स्नान कर सोलह शृंगार किया और पूजन सामग्री के साथ चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगीं। इस दौरान घर के सदस्य और बच्चे भी तैयारियों में सहयोग करते नजर आए।हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन में कुछ परेशानी हुई, लेकिन चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण किया और अपना निर्जला व्रत खोला।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।