चांदा गौर क आवाजसंवाद (सुल्तानपुर)। चांदा क्षेत्र में बैंतीकला टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 1033 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तमरसेपुर निवासी दीपक शर्मा (45) पुत्र राजनाथ गुरुवार देर शाम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बैंतीकला टोल प्लाजा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। सिर में अधिक चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई गई।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 1033 एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एसएन विश्वकर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अज्ञात वाहन की तलाश, तहरीर पर होगी कार्रवाई
टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का अभी तक पता नहीं चल सका है। चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।