Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

दिल्ली की महारैली को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सुल्तानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को सफल बनाने के लिए सुल्तानपुर में पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले…

दिल्ली की महारैली को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
दिल्ली की महारैली को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सुल्तानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को सफल बनाने के लिए सुल्तानपुर में पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई।बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला पर्यवेक्षक एवं जगदीशपुर के पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया भी शामिल हुए। बैठक में रैली में जिले की भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठन को सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर चर्चा हुई।  लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।     जिले से बड़ी भागीदारी की तैयारी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि सुल्तानपुर का कांग्रेस संगठन महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी तरह जुटा हुआ है। लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर महारैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। साथ ही अभियान के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।बैठक में उपस्थित नेताओं ने रैली की सफलता के लिए आपसी समन्वय और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने पर सहमति जताई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील भी की गई।इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, लाल पद्माकर सिंह, राहुल त्रिपाठी, फिरोज अहमद, राजेश तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, कु. निक्लेश सरोज, विजय पाल, मोहम्मद अतीक, वरुण मिश्र, कृष्णचंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, दिनेश तिवारी, शिवपूजन सिंह, मनोज शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, चौटाला, सुरेश चंद्र मिश्र, बेबाक, मनोज तिवारी, राहुल मिश्रा, हाजी फिरोज अहमद, सुब्रत सिंह सनी और उमाकांत तिवारी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।