Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अम्बेडकर कल्याण समिति के संस्थापक मेड़ई भीम (अमीन) को 21वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

बाबा साहब और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, सामाजिक योगदान को किया याद सुल्तानपुर गौर की आवाज अनिल कुमार। अम्बेडकर कल्याण समिति के संस्थापक मेड़ई भीम (अमीन) की 21वीं…

अम्बेडकर कल्याण समिति के संस्थापक मेड़ई भीम (अमीन) को 21वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
अम्बेडकर कल्याण समिति के संस्थापक मेड़ई भीम (अमीन) को 21वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

बाबा साहब और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, सामाजिक योगदान को किया याद सुल्तानपुर गौर की आवाज अनिल कुमार। अम्बेडकर कल्याण समिति के संस्थापक मेड़ई भीम (अमीन) की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि मेड़ई भीम (अमीन) ने अपना जीवन सामाजिक जागरूकता और समानता की भावना को मजबूत करने के लिए समर्पित किया था। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों तथा तथागत गौतम बुद्ध के सिद्धांतों के प्रति उनकी गहरी आस्था थी। उन्होंने अम्बेडकरवादी विचारधारा को समाज के बीच पहुंचाने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वक्ताओं ने कहा कि किसी भी महापुरुष और समाजसेवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनकी पुण्यतिथि मनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना भी जरूरी है। शिक्षा, सामाजिक एकता, भाईचारा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर प्रयास करना ही मेड़ई भीम (अमीन) के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा में शामिल अनुयायियों ने कहा कि उनके द्वारा शुरू किए गए सामाजिक जागरूकता के प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें नम आंखों से याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।