Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
सोमवार, 2 नवंबर 2026

आधी रात को अवैध खनन पर छापा, जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अंगनाकोल गांव में की कार्रवाई, दोनों वाहन पुलिस के सुपुर्द गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर प्रशासन ने रविवार आधी रात को…

आधी रात को अवैध खनन पर छापा, जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
आधी रात को अवैध खनन पर छापा, जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अंगनाकोल गांव में की कार्रवाई, दोनों वाहन पुलिस के सुपुर्द

 गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर प्रशासन ने रविवार आधी रात को छापेमारी कर एक जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम अंगनाकोल में रात करीब 12:30 बजे हुई इस कार्रवाई से खनन में जुटे लोगों में खलबली मच गई।जानकारी के अनुसार, ग्राम अंगनाकोल, परगना बरौसा में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना राजस्व विभाग को मिली थी।

सूचना पर तहसीलदार सदर अभिनव कुमार सिंह क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम को अचानक देखकर मौके पर हलचल मच गई। जांच के दौरान मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन कार्य में इस्तेमाल की जा रही जेसीबी बरामद हुई।

प्रशासनिक टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद गोसाईंगंज थाने के पुलिस बल के सुपुर्द कर दिया। अब संबंधित विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।आधी रात को हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर अंकुश लगाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।