Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
रविवार, 1 नवंबर 2026

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अखंडनगर गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)। थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को…

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अखंडनगर गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)। थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को बनगवाडीह-अलाउद्दीनपुर मोड़ के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम मौर्या (21) पुत्र अशोक मौर्या निवासी बनगवाडीह (डिहवा), थाना अखंडनगर के रूप में हुई है।

                मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, अखंडनगर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध  भारतीय न्याय संहिता और धारा 18 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में आरोपी शुभम मौर्या की तलाश की जा रही थी। रविवार, एक नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बनगवाडीह स्थित अलाउद्दीनपुर मोड़ के पास पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के लिए रिमांड संबंधी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

              पुलिस टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक हैदर अली और कांस्टेबल अमित यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।