जयसिंहपुर गौर की आवाज संवादसूत्र सुल्तानपुर।सेमरी चौकी क्षेत्र के बाहरपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
**पेड़ से लटकता शव देख ग्रामीणों में मची हलचल**
जानकारी के अनुसार बाहरपुर निवासी गिरधारी रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सेमरी चौकी पुलिस को दी
**पुलिस ने शव को उतरवाकर शुरू की कार्रवाई**
सूचना पर पहुंची सेमरी चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।**पत्नी और तीन बच्चों के सिर से उठा सहारा**
गिरधारी अपने पीछे पत्नी सोना देवी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
*घटना की विस्तृत खबर कुछ देर बाद अपडेट की जाएगी।*
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।