जयसिंहपुर गौर की आवाज संवाद सूत्र (सुल्तानपुर)।टांडा-बांदा राजमार्ग पर सेमरी बाजार में रविवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक घायल हो गया। अनमोल ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, प्रत्यूष वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा निवासी जनपद अंबेडकर नगर मोटरसाइकिल से राजमार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सेमरी बाजार स्थित अनमोल ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।
परिजनों को दी गई घटना की सूचना
पुलिस ने घायल युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।