Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 7 नवंबर 2026

जरूरतमंदों के बीच पहुंची ट्रैफिक पुलिस, बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को मिठाई, पटाखे और फुलझड़ियां देकर चेहरे पर लाई मुस्कान

खेतासराय गौर की आवाज ब्यूरो चीफ जौनपुर मोहम्मद वाकिब (जौनपुर)। दीपावली की खुशियां सिर्फ अपने घरों तक सीमित न रहें, बल्कि हर जरूरतमंद के आंगन तक पहुंचें। इसी भावना के साथ शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने…

जरूरतमंदों के बीच पहुंची ट्रैफिक पुलिस, बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को मिठाई, पटाखे और फुलझड़ियां देकर चेहरे पर लाई मुस्कान
जरूरतमंदों के बीच पहुंची ट्रैफिक पुलिस, बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को मिठाई, पटाखे और फुलझड़ियां देकर चेहरे पर लाई मुस्कान

खेतासराय गौर की आवाज ब्यूरो चीफ जौनपुर मोहम्मद वाकिब (जौनपुर)। दीपावली की खुशियां सिर्फ अपने घरों तक सीमित न रहें, बल्कि हर जरूरतमंद के आंगन तक पहुंचें। इसी भावना के साथ शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने नगर के दीदारगंज मार्ग स्थित गरीब बस्ती में जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली मनाई। ट्रैफिक उपनिरीक्षक (टीएसआई) राजेश सिंह ने हमराहियों के साथ पहुंचकर परिवारों को मिठाई और खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए। वहीं बच्चों को मिठाई के साथ पटाखे और फुलझड़ियां देकर त्योहार की खुशियों में शामिल किया।पुलिसकर्मियों की इस पहल से बस्ती के बच्चों के चेहरे खिल उठे।है अचानक मिली खुशियों से बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।इस दौरान टीएसआई राजेश सिंह ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ भी खुशियां साझा की जाएं। आर्थिक अभाव में किसी बच्चे की त्योहार मनाने की खुशी अधूरी न रहे, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना ही त्योहार की सच्ची सार्थकता है।इस मौके पर ट्रैफिक उपनिरीक्षक राजेश सिंह, ट्रैफिक कांस्टेबल संदीप सिंह समेत अन्य हमराही मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।