Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 7 नवंबर 2026

दीपावली पर खाकी का दिखा मानवीय चेहरा, जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर पुलिस ने बांटी मिठाइयां और उपहार

भैसाही गांव में पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कानबनकटा गौर की आवाज देवरिया तारकेश्वर गुप्ता  (देवरिया)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और…

दीपावली पर खाकी का दिखा मानवीय चेहरा, जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर पुलिस ने बांटी मिठाइयां और उपहार
दीपावली पर खाकी का दिखा मानवीय चेहरा, जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर पुलिस ने बांटी मिठाइयां और उपहार

भैसाही गांव में पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

बनकटा गौर की आवाज देवरिया तारकेश्वर गुप्ता  (देवरिया)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी संदेश देता है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए बनकटा पुलिस ने एक सराहनीय पहल की। थाना क्षेत्र के भैसाही गांव में पुलिसकर्मी जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे और उन्हें मिठाइयां, उपहार एवं पटाखे वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों और परिवारों के बीच समय बिताया तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। 

पुलिस की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि खाकी वर्दी केवल कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की पहचान नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और सामाजिक सरोकारों की भी प्रतीक है। थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने जब से यहां कार्यभार बनकटा संभाले हैं तब से एक से एक  बढ़कर मानवीय कार्य करते हैं कोई  अगर अपनी प्रार्थना पत्र लेकर आता है तो उसको बैठा कर मीठा पानी पिलाकर उसकी बात सुनी जाती है और तुरंत कार्रवाई की जाती है जो महिला भी आती है उसके के साथ  हर मामले में मानवीय व्यवहार किया जाता है।

इस मानवीय पहल में थानाध्यक्ष बनकटा दिनेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक संतोष मौर्य, हेड कांस्टेबल गौरी शंकर, कांस्टेबल जूही यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। वर्दी के पीछे छिपी संवेदनशीलता और सेवा भावना ने दीपावली के पर्व को जरूरतमंद परिवारों के लिए और भी यादगार बना दिया।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।