सुल्तानपुर गौर की आवाज संवाद।सरयू एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी करना युवक को भारी पड़ गया। ट्रेन के अंदर मोबाइल चोरी करते समय यात्री ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है।
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी
जीआरपी के मुताबिक, शनवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 14233 सरयू एक्सप्रेस पहुंची थी। इसी दौरान आशीष कुमार बंसल (26) पुत्र गामा बंसल निवासी राहुल चौराहा, कोतवाली नगर, ट्रेन के अंदर एक यात्री का मोबाइल चोरी कर रहा था। यात्री की नजर उस पर पड़ गई और उसने उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान के तहत जीआरपी की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अमित कुमार सिंह की निगरानी में ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस टीम को मिली सफलता
जीआरपी ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी आशीष कुमार बंसल को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह तथा कांस्टेबल अशोक कुमार यादव और शिवकुमार यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।