सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।बार एसोसिएशन सुलतानपुर ने संगठन कीगतिविधियों,महत्वपूर्ण निर्णयों और आवश्यक सूचनाओं को आम जनमानस एवं अधिवक्ता समुदाय तक पहुंचाने के लिए चार अधिवक्ताओं को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।बार एसोसिएशन महासचिव सूर्यनाथ यादव की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ल, विजेन्द्र द्विवेदी, विवेक कुमार श्रीवास्तव और अंकुश यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नवनियुक्त मीडिया प्रभारियों से तत्काल कार्यभार ग्रहण कर संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं सूचनाओं से आम जनमानस और अधिवक्ताओं को नियमित रूप से अवगत कराने की अपेक्षा की गई है।जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन चारों मीडिया प्रभारियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति बार एसोसिएशन के नाम से सूचना जारी करता है तो इसकी जानकारी अध्यक्ष एवं महासचिव को दी जाए, ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सके।
बार एसोसिएशन सुलतानपुर ने चार अधिवक्ताओं को बनाया मीडिया प्रभारी
सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।बार एसोसिएशन सुलतानपुर ने संगठन कीगतिविधियों,महत्वपूर्ण निर्णयों और आवश्यक सूचनाओं को आम जनमानस एवं अधिवक्ता समुदाय तक पहुंचाने के लिए चार अधिवक्ताओं को मीडिया…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।