सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।रणवीर राजकुमार इण्टर कॉलेज बरवारीपुर में आयोजित 31 वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली 2026 में रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज के सीनियर स्काउट प्रतियोगिता में नगर माध्यमिक तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । यूपी और सीबीएससी बोर्ड संबंधित 50 टीमों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में साहसिक गतिविधियाँ , सिग्नलिंग , शूटिंग राइफल , कैम्प फायर , टेण्ट ,गेट , टावर , दल अभिलेख , मार्च पास्ट , प्रदर्शनी स्किल ओ रामा ,बिना बर्तन के भोजन आदि शारिरिक , बौद्धिक एवं सांस्कृतिक से संबंधित 12 प्रतियोगिताओं में रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज के सीनियर स्काउट दल ने अपने अद्भुत अदम्य साहस ,त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और अपने बौद्धिकता के बल पर जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० रामजीत ने बधाई देते हुए कहा कि बच्चे छोटे हैं लेकिन प्रतिभाओं में बड़े हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। विद्यालय की प्रबंधक भूपेन्द्र वर्मा, स्काउट टीचर सर्वेश कान्त वर्मा समेत विद्यालय के सभी अध्यापकों ने खुशियाँ जाहिर की।
रामरती के सीनियर स्काउट को जनपदीय रैली में नगर तहसील माध्यमिक द्वितीय स्थान
सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।रणवीर राजकुमार इण्टर कॉलेज बरवारीपुर में आयोजित 31 वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली 2026 में रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज के सीनियर स्काउट प्रतियोगिता में नगर माध्यमिक तहसील…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।