धम्मौर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, ग्राम नरही निवासी बेचूराम पुत्र मंगल प्रजापति ने 24 अगस्त 2026 को कस्बा धम्मौर से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धम्मौर पुलिस टीम ने सोमवार, 3 नवंबर को मामले में प्रकाश में आए आरोपी शैलेन्द्र उर्फ ढल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे महेशरगंज से कचनावा जाने वाली नहर पटरी पर करीब 500 मीटर की दूरी से पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या यूपी-44 एएन-0085 बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेन्द्र उर्फ ढल्लू पुत्र पुन्नवासी निवासी लाला का पुरवा पलिया, थाना धम्मौर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 31 वर्ष बताई गई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और 336(2) की बढ़ोतरी की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जमील अहमद, कांस्टेबल संजय यादव और कांस्टेबल दिलीप सोनकर शामिल रहे।
चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने किया घटना का खुलासा
धम्मौर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भ??…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।