Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत मारपीट और धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानून??…

दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत मारपीट और धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवा गौड़ (23) पुत्र भोला गौड़ को गिरफ्तार किया।आरोपित बल्दीराय थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ कोतवाली नगर में दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान और कांस्टेबल अजीत सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।