Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

लूट और चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार

कादीपुर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। अपराधियों और न्यायालय से वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कादीपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वारंटी की पहचान…

लूट और चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार
लूट और चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार

कादीपुर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। अपराधियों और न्यायालय से वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कादीपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वारंटी की पहचान दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गागूपुर गांव निवासी जगदीश लोहार (56) पुत्र वंशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में मंगलवार तीन नवंबर को कादीपुर पुलिस ने कार्रवाई की।उपनिरीक्षक लवध्वज अपनी टीम के साथ वारंटियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान वाद संख्या 2174/24 में भारतीय दंड संहिता की धारा 392 और 411 से संबंधित गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित जगदीश लोहार को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लवध्वज और उपनिरीक्षक मोहित कुमार शामिल रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।