क्षेत्र के विकास,सामाजिक एकता और जनसेवा के संकल्पों पर हुआ मंथन
जयसिंहपुर गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)। जयसिंहपुर परिवार की ओर से शनिवार को महमूदपुर विझूरी स्थित प्रदीप मिश्रा सरकार के आवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं, व्यापारियों, किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

समारोह में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का उद्देश्य जयसिंहपुर परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाकर आपसी अपनापन बढ़ाने के साथ क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों पर सामूहिक चर्चा करना रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि परिवार की एकता ही क्षेत्र की पहचान और मजबूती का आधार है। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है।आयोजक प्रदीप मिश्रा सरकार, पूर्व सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, अवध क्षेत्र ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जयसिंहपुर परिवार का उद्देश्य आपसी सहयोग, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में सामाजिक कार्यों और जनसेवा के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।