Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
रविवार, 15 नवंबर 2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में चल रहा था वांछित, तमंचा व कारतूस बरामद

कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह…

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में चल रहा था वांछित, तमंचा व कारतूस बरामद
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में चल रहा था वांछित, तमंचा व कारतूस बरामद

कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांचोपीरन निवासी कामरान खान पुत्र इरफान खान के रूप में हुई है। वह खनन एवं राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में वांछित चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात कोतवाली नगर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कामरान खान गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह खनन एवं राजस्व टीम पर हमला करने की घटना में वांछित था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कामरान खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में कोतवाली नगर में मारपीट, बलवा, घर में घुसकर हमला करने, धमकी देने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2024 में भी मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2026 में उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान की। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।