Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

पासपोर्ट जारी करने का कोर्ट ने दिया आदेश,कंपनी के कार्य से विदेश जाने का मामला

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।लंबित आपराधिक मुकदमे के चलते पासपोर्ट जारी न हो पाने के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। जेएम रितिका श्रीवास्तव की अदालत ने अमेठी जिले के…

पासपोर्ट जारी करने का कोर्ट ने दिया आदेश,कंपनी के कार्य से विदेश जाने का मामला
पासपोर्ट जारी करने का कोर्ट ने दिया आदेश,कंपनी के कार्य से विदेश जाने का मामला

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।लंबित आपराधिक मुकदमे के चलते पासपोर्ट जारी न हो पाने के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। जेएम रितिका श्रीवास्तव की अदालत ने अमेठी जिले के महमदपुर भगनपुर निवासी अभय प्रताप सिंह का पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया है।मामले के अनुसार, अभय प्रताप सिंह को अपनी कंपनी के कार्य से बैंकाक जाना है। इसके लिए उन्होंने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन गौरीगंज थाने से संबंधित एक आपराधिक मुकदमा लंबित होने के कारण प्रशासन की ओर से उनका पासपोर्ट जारी नहीं किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ल के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पासपोर्ट जारी कराने की अनुमति मांगी।प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए प्रभावी ढंग से पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों एवं अधिवक्ता के तर्कों पर विचार करने के बाद अदालत ने अभय प्रताप सिंह का पासपोर्ट जारी करने का आदेश पारित कर दिया। अदालत के इस आदेश से अब उन्हें कंपनी के कार्य से विदेश यात्रा करने का रास्ता साफ हो गया है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।