सड़क किनारे पॉलिथीन और कूड़ा-कचरा फैलने से बिगड़ी सड़कों की सूरत, नालियां भी कचरे से पटीं; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
सोहनपुर गौर की आवाज देवरिया तारकेश्वर गुप्ता (देवरिया)। सोहनपुर से टीकमपार जाने वाले मार्ग पर बक्सीगांव और कोठा होते हुए जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क के किनारे पॉलिथीन, कूड़ा-कचरा और अन्य गंदगी फैली हुई है। स्थिति यह है कि नालियां भी कचरे से पूरी तरह पटी पड़ी हैं। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यही हाल सोहनपुर से सिकरहटा जाने वाले मार्ग का भी है। इस सड़क पर भी जगह-जगह कूड़ा-कचरा और पॉलिथीन बिखरी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बढ़ती nजा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

इस समस्या पर रजनीश वर्मा ने कहा कि सड़कों के किनारे फैली गंदगी से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिम्मेदार विभाग को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए।

युगेश वर्मा ने कहा कि नालियां कचरे से भरी हुई हैं। पॉलिथीन और कूड़ा-कचरा नालियों में जमा होने से जलनिकासी भी प्रभावित हो सकती है। इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

हरक्शन गुप्ता ने कहा कि सड़कें आवागमन का प्रमुख साधन हैं, लेकिन इनके किनारे गंदगी का ढेर लगा रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वच्छता अभियान को केवल कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर लागू किया जाना चाहिए।प्रदीप वर्मा ने कहा कि सोहनपुर से टीकमपार और सोहनपुर से सिकरहटा मार्ग की नियमित सफाई होनी चाहिए।

संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर कूड़ा-कचरा हटवाने और नालियों की सफाई कराने की पहल करनी चाहिए। इस संबंध में बी डी ओ बनकटा अरुण पाण्डेय ने बताया कि जांच करके दोषी को दण्डित किया जायेगा।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।