देवरिया गौर की आवाज़ तारकेश्वर गुप्ता ।पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बरपार गांव पहुंच गया है। वहां श्रद्धांजलि देने वालों का ताता लगा हुआ है। प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक मौके पर पहुंचकर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी अभिजीत आर शंकर समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके दरवाजे पर मौजूद हैं।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक बरहज दीपक मिश्र शाका, विधायक भाटपार रानी सभा कुवर, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी, एमएलसी रतनपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, नीरज शाही समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे थे

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।