सोहनपुर गौर की आवाज सांवाद सूत्र ब्यूरो देवरिया। थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में कथित रूप से शराब पीने और नशे की हालत में ग्रामीणों से गाली-गलौज व आपसी विवाद करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बनकटा को लिखित शिकायती पत्र देकर मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान पति सूरज ठाकुर अपने कुछ सहयोगियों के साथ कथित तौर पर प्राथमिक विद्यालय में शाम के समय शराब की महफिल लगाते हैं। आरोप है कि शराब पीने के बाद संबंधित लोग गांव के लोगों से गाली-गलौज करते हैं तथा आपस में भी विवाद और झगड़ा करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव का माहौल खराब हो रहा है और आए दिन लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग आपसी विवाद खड़ा कर उसे अपनी कमाई का जरिया बनाने का प्रयास करते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।सूरज ठाकुर का कहना है की सरकारी जमीन का विवाद कुछ लोगों से चल रहा है जिससे खुन्नस खाकर आरोप लगाया जा रहा है।थानाध्यक्ष बनकटा दिनेश कुमार मौर्य ने बताया की शिकायत मिली है जांच की जा रही है।
प्राथमिक विद्यालय में शराब की महफिल लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने बनकटा थाने में दी शिकायत
सोहनपुर गौर की आवाज सांवाद सूत्र ब्यूरो देवरिया। थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में कथित रूप से शराब पीने और नशे की हालत में ग्रामीणों से गाली-गलौज व आपसी विवाद करने…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।