कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कूम्हीडडिया गांव स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान परिसर में हुए शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड से जुड़ा प्रकरण
सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कूम्हीडडिया गांव स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान परिसर में हुए शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड में जेल में निरुद्ध आरोपी आशीष यादव उर्फ डब्बू यादव की जमानत अर्जी पर जिला जज सुनील कुमार ने शुक्रवार को सुनवाई की । कोर्ट ने डीजीसी क्रिमिनल पवन कुमार दूबे व बचाव पक्ष को सुनने के बाद आरोपी की जमानत खारिज कर दी है। अभियोजन के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 की सुबह मनराजी शिक्षण संस्थान परिसर में मुकेश कुमार सिंह (53) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) के रक्तरंजित शव पड़े मिले थे। दोनों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अखिलेश कुमार सिंह ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए ड्राइवर राकेश यादव व सह आरोपी आशीष यादव उर्फ डब्बू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।