बल्दीराय गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। **खेत की ओर जाते समय हुआ हादसा**
पुलिस के मुताबिक, पूरे लोचाई मजरे गोविंदपुर निवासी धनपता यादव (58) गुरुवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। वह तिराहे के पास पहुंचीं, तभी बहुरावां की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
**बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज**
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। धनपता यादव के बेटे राकेश कुमार यादव ने मामले में बल्दीराय पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।**पिकअप और चालक की तलाश में जुटी पुलिस**
पुलिस अज्ञात पिकअप और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।