Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में जनरेटर में लगी आग, किशोर झुलसा रेफर

कादीपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया बाजार में बुधवार रात मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर पर रखे जनरेटर में अचानक आग लगने से…

मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में जनरेटर में लगी आग, किशोर झुलसा रेफर
मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में जनरेटर में लगी आग, किशोर झुलसा रेफर

कादीपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया बाजार में बुधवार रात मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर पर रखे जनरेटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में 16 वर्षीय किशोर झुलस गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल किशोर का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मुस्तफाबाद सरैया बाजार में बुधवार रात मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर पर जनरेटर रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक जनरेटर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। **आग बुझाने के प्रयास में झुलसा किशोर**

गांव निवासी दीपांशु अग्रहरि (16) पुत्र रामसेवक अग्रहरि जनरेटर में लगी आग बुझाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गया और उसका पैर झुलस गया। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रात करीब 12:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

**जनरेटर में आग लगने के कारणों का पता नहीं**

घटना के बाद विसर्जन शोभायात्रा में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। घायल किशोर के दादा संतोष ने बताया कि हादसे में कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से झुलसे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि जनरेटर से कहीं रिसाव हुआ होगा या किसी अन्य वजह से आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।