Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 4 नवंबर 2026

संग्रह अमीन हत्याकांड में बचाव पक्ष की बहस आज

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की हत्या के मामले में मंगलवार को एडीजे प्रथम संन्ध्या चौधर??…

संग्रह अमीन हत्याकांड में बचाव पक्ष की बहस आज
संग्रह अमीन हत्याकांड में बचाव पक्ष की बहस आज

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की हत्या के मामले में मंगलवार को एडीजे प्रथम संन्ध्या चौधरी के अवकाश पर होने से सुनवाई बाधित रही।बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुरेश चन्द्र तिवारी ने बताया अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 4 नवंबर की तारीख नियत की है। अभियोजन के मुताबिक 27 फरवरी 2023 को सुरेश यादव व बृजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जलालुद्दीन, संजय यादव प्रधान, मनोज यादव, डब्बू यादव, मुइनुद्दीन, मुकेश यादव, राहुल यादव, अभय यादव, अंकित यादव, कल्लू, हरीफूल शुक्ला और वसीर समेत 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। अभियोजन बहस पूर्ण होने के बाद मामले में बचाव पक्ष की बहस जारी है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।