गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के कटका बाजार के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित राजा सिंह फिलिंग सेंटर पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हुए कार सवारों ने आखिरकार रकम चुका दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:34 बजे बिना नंबर प्लेट की सफेद कार पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। चालक ने कार में 3822 रुपये का पेट्रोल भरवाया और भुगतान किए बिना ही कार लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। पंप संचालक ने द्वारिकागंज पुलिस चौकी पर शिकायत देकर कार सवारों का पता लगाने की मांग की थी।द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि कार सवार प्रयागराज के रहने वाले थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चालक ने पेट्रोल की पूरी रकम चुका दी है। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया है।
हाईवे पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हुए कार सवार
गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के कटका बाजार के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित राजा सिंह फिलिंग सेंटर पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हुए कार सवारों ने आखिरकार रकम…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।