Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

हत्यरोपी पति गिरफ्तार- भेजा गया जेल

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता जयसिंहपुर। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने के आरोपी पति दिनेश पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को सीजेएम…

हत्यरोपी पति गिरफ्तार- भेजा गया जेल
हत्यरोपी पति गिरफ्तार- भेजा गया जेल

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता जयसिंहपुर। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने के आरोपी पति दिनेश पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।अभियोजन के अनुसार, जयसिंहपुर क्षेत्र के बौरा जगदीशपुर (माधवपुर) गांव निवासी शिवकुमारी पाल ने अपनी बेटी उर्मिला पाल की शादी करीब 15 वर्ष पहले सवई बहवा गांव निवासी दिनेश पाल पुत्र वासुदेव पाल के साथ की थी। आरोप है कि बीती 24 अक्टूबर की रात दिनेश ने उर्मिला की हत्या कर शव घर के पास स्थित तालाब में फेंक दिया। 25 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे तालाब में उर्मिला का शव मिला। मृतका की मां ने केस दर्ज कराया था।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।