Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

अखिलेश यादव व निजी सचिव के खिलाफ कोर्ट में अर्जी, थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। करीब 22 साल पुराने सैफई महोत्सव में करंट से घायल होने के मामले में गोसाईंगंज क्षेत्र के मो. अली ने सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनके निजी सचिव गजेंद्र सिंह समेत अन्य…

अखिलेश यादव व निजी सचिव के खिलाफ कोर्ट में अर्जी, थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब
अखिलेश यादव व निजी सचिव के खिलाफ कोर्ट में अर्जी, थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। करीब 22 साल पुराने सैफई महोत्सव में करंट से घायल होने के मामले में गोसाईंगंज क्षेत्र के मो. अली ने सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनके निजी सचिव गजेंद्र सिंह समेत अन्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए थाना प्रभारी गोसाईंगंज से रिपोर्ट तलब की है। मामले में अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख नियत की गई है। पीडित के वकील काशी प्रसाद शुक्ल के के मुताबिक, 24 दिसंबर 2004 को सैफई महोत्सव में बैनर लगाते समय करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि मो. अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की ओर से इलाज और सहायता के लिए 15 लाख पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जारी हुआ था, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला। अखिलेश यादव समेत अन्य लोगों पर बार-बार आश्वासन देने और गलत तरीके से मृतक दर्शाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के निर्देश के बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट की शरण ली है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।