सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। चांदा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज के मामले में आरोपी ओम प्रकाश वर्मा ने अधिवक्ता सुखनाथ यादव के जरिए विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष न्यायाधीश राकेश पांडेय ने आरोपी की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद जमानत मंजूर कर ली। मामले में चांदा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने चार मार्च 2017 को शाम करीब छह बजे हुई घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अदालत में परिवाद दर्ज कराया था। कोर्ट के तलबी पर आरोपी ओम प्रकाश ने अदालत में सरेंडर कर जमानत की अर्जी प्रस्तुत की, जिस पर सुनवाई के बाद उसे राहत मिल गई।
छेड़छाड़ के आरोपी ने विशेष कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मंजूर
सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। चांदा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज के मामले में आरोपी ओम प्रकाश वर्मा ने अधिवक्ता सुखनाथ यादव के जरिए विशेष न्यायालय…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।