सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अपमानित करने समेत अन्य आरोपों से जुड़े करीब 17 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपियों के बयान दर्ज कराने के लिए आठ दिसंबर की तारीख नियत की है। लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन इस मुकदमे में अब आरोपियों के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।बचाव पक्ष के अधिवक्ता अशोक शुक्ल के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने वर्ष 2009 में महिला थाना में सुभाष और नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट करने के साथ ही उसे अपमानित किया। मामले में पुलिस की ओर से विवेचना के बाद न्यायालय में कार्रवाई शुरू हुई और मुकदमा सुनवाई के दौर से गुजरता रहा। अभियोजन साक्ष्य पूर्ण होने के बाद मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अब आरोपियों के बयान दर्ज कराने के लिए आठ दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। निर्धारित तिथि पर आरोपियों का पक्ष दर्ज किया जाएगा। इसके बाद मुकदमे की आगे की सुनवाई की प्रक्रिया बढ़ेगी।
छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आठ दिसंबर को दर्ज होंगे आरोपियों के बयान
सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अपमानित करने समेत अन्य आरोपों से जुड़े करीब 17 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपियों के…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।