Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

बहू पर सास को डंडे और लात-घूंसों से पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

चांदा गौर की आवाज संवाद  सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के नौगरही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बहू पर अपनी सास के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर…

चांदा गौर की आवाज संवाद  सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के नौगरही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बहू पर अपनी सास के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता सुनीता देवी पत्नी स्व. मनीराम यादव के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनकी बहू प्रीती पत्नी जयदीप यादव पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें गाली देने लगी। विरोध करने पर वह डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ी। जान बचाने के लिए सुनीता घर में चली गईं, लेकिन आरोप है कि बहू ने घर में घुसकर डंडे और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद बहू जान-माल की धमकी देते हुए अपने मौसा दिनेश यादव के घर चली गई। मारपीट में सुनीता के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी बहू के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।