लम्भुआ गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर लंभुआ पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।लंभुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर सहिनवां गांव निवासी रिंकू देवी का विवाह 26 मई 2023 को अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के पंधौली गैरिकपुर निवासी अमृत प्रकाश के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार नकदी, जेवर, कपड़े और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति और ससुरालीजन पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। 13 मई 2026 को पति, सास-ससुर और देवरों ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए गाड़ी से लंभुआ बाजार में छोड़ दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति अमृत प्रकाश, ससुर कुसुमराज, सास गीता देवी, जेठ अम्बेश कुमार और देवर अरविंद व अंकित के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज
लम्भुआ गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर लंभुआ पुलिस ने पति…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।