धनपतगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। टीकर गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, सेवरा गांव निवासी हिमाचल मिश्रा (50) पुत्र अमर पाल चांदी के सामान का काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने साथी लल्लन गिरी के साथ बाइक से धनपतगंज की ओर जा रहे थे। टीकर गांव के पास पीछे से बाइक पर आए दो लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद दोनों पर लोहे के धारदार सामान से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में घायल दोनों लोगों ने धनपतगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाइक सवार दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
धनपतगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। टीकर गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।