Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

चार दिन बीते, धान क्रय केंद्र पर एक दाना भी नहीं पहुंचा

कुड़वार गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। स्थानीय विपणन गोदाम परिसर में खाद्य विभाग की ओर से संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू हुए चार दिन बीत गए, लेकिन अभी तक एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा…

कुड़वार गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। स्थानीय विपणन गोदाम परिसर में खाद्य विभाग की ओर से संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू हुए चार दिन बीत गए, लेकिन अभी तक एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा है। केंद्र पर सन्नाटा पसरा है और प्रभारी किसानों के आने का इंतजार कर रहे हैं।शासन ने एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद की अवधि निर्धारित की है। इस बार धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। हालांकि, मौसम की मार से खेतों में कटाई और मड़ाई का काम देर से चल रहा है। वहीं बाजार में धान का भाव करीब 2800 रुपये प्रति क्विंटल मिलने के कारण किसान सरकारी केंद्रों पर धान बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।सरकारी केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। केंद्र प्रभारी धामू सिंह ने बताया कि खरीद की सभी तैयारियां और औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। किसानों से संपर्क भी किया जा रहा है। केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। उधर, खाद्य विभाग की ओर से उत्तमनपुर में संचालित धान क्रय केंद्र पर ताला लटका रहा।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।