दोस्तपुर गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)।स्कूल पढ़ने जा रही कक्षा 12 की छात्रा को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल छात्रा का दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार चल रहा है।दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कैथावा गांव निवासी राजबहादुर की 17 वर्षीय पुत्री शिवानी हमीद अहमद मेमोरियल गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 की संस्थागत छात्रा है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में छावनी कस्बे के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही रामा बस सर्विस की बस (यूपी 44 टी 8788) ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पिता अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।दोस्तपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
स्कूल जा रही छात्रा को बस ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
दोस्तपुर गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)।स्कूल पढ़ने जा रही कक्षा 12 की छात्रा को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।