Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
सोमवार, 2 नवंबर 2026

पुलिस ने पकड़ी 50 पेटी अवैध शराब, 13.50 लाख का वाहन जब्त,चालक फरार

बनकटा  गौर की आवाज तारकेश्वर गुप्ता (देवरिया) अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब…

पुलिस ने पकड़ी 50 पेटी अवैध शराब, 13.50 लाख का वाहन जब्त,चालक फरार
पुलिस ने पकड़ी 50 पेटी अवैध शराब, 13.50 लाख का वाहन जब्त,चालक फरार

बनकटा  गौर की आवाज तारकेश्वर गुप्ता (देवरिया) अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार को भी जब्त किया गया है। शराब और वाहन समेत बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 13.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।     मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में दो नवंबर को बनकटा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए टाटा नेक्सान कार संख्या BR29BK9852 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को सामने देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई।

           45 पेटी अंग्रेजी शराब, पांच पेटी बीयर बरामद

पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब में 45 पेटी ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब शामिल है। इनमें 180 एमएल के कुल 2160 पाउच मिले, जिनकी कुल मात्रा 388.8 लीटर है। इसके अलावा पांच पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर बरामद हुई। इनमें 500 एमएल के कुल 120 केन शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 60 लीटर बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 448.8 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है।

             2.50 लाख की शराब, 11 लाख की कार जब्त

बरामद अंग्रेजी शराब और बीयर की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा नेक्सान कार की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार शराब और वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत 13.50 लाख रुपये है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

             आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

इस मामले में बनकटा थाने में तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल रामसागर गुप्ता और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार निषाद शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।