Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
सोमवार, 2 नवंबर 2026

न्यू चौक दीदारगंज का मेला अब 4 नवंबर को, तारीख बदलते ही क्षेत्र में बढ़ा उत्साह

दीदारगंज गौर की आवाज़ ब्यूरो, मोहम्मद सफदर खान आजमगढ़। न्यू चौक दीदारगंज में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित मेले की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह मेला 1 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब इसका…

न्यू चौक दीदारगंज का मेला अब 4 नवंबर को, तारीख बदलते ही क्षेत्र में बढ़ा उत्साह
न्यू चौक दीदारगंज का मेला अब 4 नवंबर को, तारीख बदलते ही क्षेत्र में बढ़ा उत्साह

दीदारगंज गौर की आवाज़ ब्यूरो, मोहम्मद सफदर खान आजमगढ़। न्यू चौक दीदारगंज में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित मेले की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह मेला 1 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब इसका आयोजन 4 नवंबर को किया जाएगा। मेले की नई तारीख की जानकारी मेला समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने दी।रामलीला समिति के अध्यक्ष रणजीत यादव उर्फ रंनू, कोषाध्यक्ष अजय उपाध्याय और पवन यादव ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नई तारीख की घोषणा के बाद क्षेत्रीय लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।चार नवंबर को न्यू चौक दीदारगंज में मेले की रौनक देखते ही बनेगी। मेले में मनोरंजन के विभिन्न साधनों के साथ ही आकर्षक दुकानों और अन्य गतिविधियों का आनंद लेने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले को सफल और आकर्षक बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अब क्षेत्रवासियों को 4 नवंबर का बेसब्री से इंतजार है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।