Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 4 नवंबर 2026

चोरी हुआ स्कूल का सामान सहायक अध्यापक को सौंपने का आदेश

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता।जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिहवा बिरसिंहपुर से चोरी हुए सामान को अदालत ने सहायक अध्यापक विवेक कुमार के पक्ष में अवमुक्त करने का आदेश एसीजेएम…

चोरी हुआ स्कूल का सामान सहायक अध्यापक को सौंपने का आदेश
चोरी हुआ स्कूल का सामान सहायक अध्यापक को सौंपने का आदेश

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता।जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिहवा बिरसिंहपुर से चोरी हुए सामान को अदालत ने सहायक अध्यापक विवेक कुमार के पक्ष में अवमुक्त करने का आदेश एसीजेएम शुभम वर्मा की अदालत ने दिया है। पीड़ित अध्यापक के अधिवक्ता अभय तिवारी के मुताबिक बीती 22/23 सितंबर  की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, स्टील का ड्रम और दो स्टील की बाल्टियां चोरी कर ली थीं। इस मामले में सहायक अध्यापक विवेक कुमार की तहरीर पर जयसिंहपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया था।विद्यालय में मिड-डे मील बनाने में हो रही परेशानी को देखते हुए विवेक कुमार ने बरामद सामान की सुपुर्दगी के लिए अदालत में अर्जी दी थी।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।