धनतेरस और दीपावली पर भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घंटाघर चौक और सर्राफा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।एसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखी।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जाए। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।*सर्राफा बाजार में सतर्कता बरतने पर जोर**

धनतेरस पर आभूषण और अन्य कीमती सामान की खरीदारी के लिए सर्राफा बाजार में भीड़ बढ़ती है। इसे देखते हुए एसपी ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ किया भ्रमण

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।