Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर सीओ ,एसडीएम का छापा, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

कोतवाली नगर गौर की आवाज ब्यूरो सुलतानपुर। दीपावली त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह और…

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर सीओ ,एसडीएम का छापा, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जांच
दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर सीओ ,एसडीएम का छापा, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

कोतवाली नगर गौर की आवाज ब्यूरो सुलतानपुर। दीपावली त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह और एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया ने कोतवाली नगर और बन्धुआकलां थाना क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के लाइसेंस और संबंधित अभिलेखों की जांच कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।

        लाइसेंस और अभिलेखों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा दुकानदारों के लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप ही पटाखों की बिक्री एवं भंडारण करें। बिना आवश्यक अनुमति या नियमों के विपरीत पटाखों का भंडारण न किया जाए।

        अग्नि सुरक्षा के इंतजाम रखने की हिदायत

अधिकारियों ने दुकानदारों को पटाखों की बिक्री और भंडारण के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा। दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

             कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बन्धुआकलां भी मौजूद रहे।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, दीपावली को सकुशल संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।