मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को बीआरसी मोतिगरपुर पर सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व में चिन्हित 182 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर, ब्रेल किट, टीएलएम किट और श्रवण यंत्र सहित कुल 283 उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव के संयोजन में समेकित शिक्षा विभाग और एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि रत्नेश तिवारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार सबको साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा इन उपकरणों से बच्चों को विद्यालय आने-जाने और पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। डीसी श्याम सुंदर ने बताया कि पूर्व में चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण वितरित किया गया। संचालन सुमित यादव ने किया। इस दौरान संजय शुक्ला,अमन यादव,केके गुप्ता,विनोद यादव,सन्तोष यादव,दिनेश वर्मा,प्रतिमा यादव,सुभाष यादव,शत्रुघ्न वर्मा,जेपी वर्मा,मनोज कुमार,सन्दीप कुमार,विनोद यादव,मनीष सिंह सहित स्पेशल एजुकेटर, शिक्षक,दिव्यांग बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया सहायक उपकरण
मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को बीआरसी मोतिगरपुर पर सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व में चिन्हित 182…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।