Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 4 नवंबर 2026

गूंजा मेले का शंखनाद, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाजार जबरदस्त उत्साह

दीदारगंज गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान आजमगढ़।न्यू चौक दीदारगंज में बुधवार 4 नवंबर को बहुप्रतीक्षित मेले का भव्य शुभारंभ मेला समिति अध्यक्ष एवं प्रधान दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। मेले के…

गूंजा मेले का शंखनाद, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाजार जबरदस्त उत्साह
गूंजा मेले का शंखनाद, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाजार जबरदस्त उत्साह

दीदारगंज गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान आजमगढ़।न्यू चौक दीदारगंज में बुधवार 4 नवंबर को बहुप्रतीक्षित मेले का भव्य शुभारंभ मेला समिति अध्यक्ष एवं प्रधान दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। मेले के शुरू होते ही न्यू चौक दिदारगंज  का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया और आसपास के गांवों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया।मेले में रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक दुकानें और मनोरंजन के साधनों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक मेले में चहल-पहल बनी रही और न्यू चौक दिदारगंज का मेला लोगों की भीड़ से गुलजार नजर आया।मेला समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि मेले का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ना और उन्हें मनोरंजन का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मेले को लेकर लोगों में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे आने वाले दिनों में भी यहां भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।न्यू चौक दीदारगंज का यह मेला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और मेले की रौनक ने पूरे बाजार की तस्वीर ही बदल दी

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।