Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 4 नवंबर 2026

मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

यूपी-112 पर मिली सूचना के बाद कप्तानगंज पुलिस ने दिखाई तत्परता, तीन नवंबर को परिवार से कराया मिलानआजमगढ़ गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान।कप्तानगंज थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय…

मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

यूपी-112 पर मिली सूचना के बाद कप्तानगंज पुलिस ने दिखाई तत्परता, तीन नवंबर को परिवार से कराया मिलान

आजमगढ़ गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान।कप्तानगंज थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक लापता महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सकुशल मिलने से परेशान परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नवंबर 2026 को आजमगढ़ की रहने वाली महिला बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच दो नवंबर की रात 8:53 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला एक घर पहुंची है। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। 

        सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पीआरवी 7149 (इवेंट संख्या 25775) के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षा प्रदान की और कप्तानगंज थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद उपनिरीक्षक रामनिहाल वर्मा, महिला उपनिरीक्षक नेहा पटेल, महिला आरक्षी समीक्षा मौर्य और महिला आरक्षी मधु मिश्रा मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम महिला को सकुशल थाने ले आई।  प्रयास के बाद हुई महिला की पहचान

महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद महिला की पहचान सुनिश्चित हुई और उसके परिवार से संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया।तीन नवंबर को परिवार को सौंपी गई महिला

आवश्यक सत्यापन और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीन नवंबर 2026 को महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। काफी समय से परेशान परिजनों ने महिला को सुरक्षित पाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।