Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

कार-टेंपो की टक्कर में एक ही परिवार के चार समेत छह घायल

बांदा-टांडा हाईवे पर दुबेपुर चांदपुर गांव के पास हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालसेमरी बाजार गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।जयसिंहपुर क्षेत्र में…

कार-टेंपो की टक्कर में एक ही परिवार के चार समेत छह घायल
कार-टेंपो की टक्कर में एक ही परिवार के चार समेत छह घायल

बांदा-टांडा हाईवे पर दुबेपुर चांदपुर गांव के पास हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सेमरी बाजार गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।जयसिंहपुर क्षेत्र में बांदा-टांडा हाईवे पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे दुबेपुर चांदपुर गांव के पास कार और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने अपने वाहन और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचवाया। साथ ही सेमरी बाजार पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।

            **एक ही परिवार के चार सदस्य घायल**

बहादसे में रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पोठई निवासी बिंदुसार मौर्य (42), उनकी पत्नी अमिता मौर्य, पुत्र अभिशाल मौर्य (14) और पुत्री अनिका मौर्य (7) घायल हो गए। इनके अलावा मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के छतौना पारसपट्टी निवासी प्रवीण सिंह (49) और सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के राहुल चौराहा निवासी इमामुद्दीन (27) भी घायल हुए हैं।          

            **पुलिस ने बहाल कराया यातायात**

सूचना पर पहुंची सेमरी बाजार चौकी पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। उधर, बिरसिंहपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी छह घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।