Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

सिराथू प्रेस क्लब इकाई के पदाधिकारी ने ली शपथ

कौशाम्बी गौर की आवाज ब्यूरो संदीप कुमार। सिराथू प्रेस क्लब अध्यक्ष बनाए गए उमेश मिश्रा, मानसिंह महामंत्री और संदीप कुमार पाल मंत्री बनाये गये शपथग्रहण समारोह में पत्रकारिता की निष्पक्षता और…

सिराथू प्रेस क्लब इकाई  के पदाधिकारी  ने ली  शपथ
सिराथू प्रेस क्लब इकाई के पदाधिकारी ने ली शपथ

कौशाम्बी गौर की आवाज ब्यूरो संदीप कुमार। सिराथू प्रेस क्लब अध्यक्ष बनाए गए उमेश मिश्रा, मानसिंह महामंत्री और संदीप कुमार पाल मंत्री बनाये गये शपथग्रहण समारोह में पत्रकारिता की निष्पक्षता और जिम्मेदारी का लिया संकल्प  प्रेस क्लब सिराथू इकाई का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सैनी के निकट कंगन गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ समारोह में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।समारोह में उमेश मिश्रा को अध्यक्ष, अंकित तिवारी, धर्मेंद्र सोनकर और कल्लू अग्रहरि को उपाध्यक्ष, मानसिंह को महामंत्री तथा संदीप कुमार पाल को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह नेहाल, याकूब और शाहरुख सिद्दीकी को संगठन मंत्री, रामबाबू श्रीवास को कोषाध्यक्ष और वीरभान सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया। पंकज करवरिया को आय-व्यय निरीक्षक, ज्ञानू सोनी और सलमान को मीडिया प्रभारी तथा विशाल साहू और तालिब सिद्दीकी को प्रकाशन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अजीत कुशवाहा को उपमंत्री बनाया गया।वहीं रवि अग्रहरि, बीरेंद्र केसरवानी और आफताब आलम को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में संरक्षक रमेश चंद्र अकेला, जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और सिराथू तहसील अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर अनुराधा यादव, अशोक केसरवानी, पंकज केसरवानी सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारिता के मूल्यों एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।