अमेठी गौर की आवाज संवाद जनपद।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके भाई को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करीब 15 दिन पहले शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चार घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश स्प्लेंडर बाइक से किसी अन्य वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल वकील उर्फ सेनापति और उसके भाई चांद को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के जेवर और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम, बाजार शुक्ल पुलिस और इन्हौना पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वकील उर्फ सेनापति अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौजा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ अमेठी, अयोध्या और लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों के कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपने साथियों के साथ कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मुठभेड़, 32 मुकदमों में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, भाई समेत गिरफ्तार
अमेठी गौर की आवाज संवाद जनपद।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस क??…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।