Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
सोमवार, 2 नवंबर 2026

टेलर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर टेलर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल…

टेलर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
टेलर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर टेलर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के पूरे उदवात (सराय महेशा) निवासी सुफियान (28) पुत्र जान मोहम्मद के रूप में हुई है।टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर टेलर और टूरिस्ट बस के बीच भिड़ंत हो गई थी। हादसे में सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के बाद उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।ट्रक पर कंडक्टर का काम कर चलाता था परिवार मृतक के भतीजे इरफान ने बताया कि सुफियान ट्रक पर कंडक्टर का काम करता था। इसी काम से होने वाली आमदनी के सहारे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया है। परिवार के सामने अब आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।हादसे में शामिल टूरिस्ट बस का और टेलर  बताया गया है। घटना को लेकर कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।