शिवगढ़ गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)। रामगंज मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने प्रतापगढ़ जिले के एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी दो नवंबर की शाम करीब चार बजे रामगंज मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।महिला का आरोप है कि प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पहले भी उसकी बेटी से बातचीत करता था। आशंका है कि वही उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों ने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और युवती की तलाश की जा रही है।
मेला देखने गई 20 वर्षीय युवती लापता, युवक पर भगाने का आरोप
शिवगढ़ गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)। रामगंज मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने प्रतापगढ़ जिले के एक युवक पर युवती को…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।